नमक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नमक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 18 सितंबर 2014

स्मृति-पुराण







जीवन-मृत्यु
विष-अमृत
माया-मोक्ष
देह-आत्मा
प्रेम-स्मृतियाँ

निर्णय ने रोक दिया हैं कोई भी मंथन
देवता और असुर खामोश हैं
और लज्जित भी

समंदर के शोर की गूँज
आकाश के मौन से टकराकर
बदलती हैं हर रोज़ नमक में

थोड़ा सा नमक खानें में काम आता हैं
और बहुत सारा दफनाने में.